साहिबगंज : चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई. आज छठ पर्व का नहाय खाय है. जिसके लिए छठ व्रतियों ने साहिबगंज के विभिन्न घाटों पर स्नान करने पहुंची. महिलाए गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की. महिलाओं ने छठ पर्व की महिमा और विधान बताए. गंगा तट पर मिट्टी के चूल्हे की बिक्री भी काफी संख्या में हो रही हैं. कहा जाता की इस पर्व में शुद्धता को ध्यान में रखते हुए छठ पर्व के सभी प्रसाद मिट्टी की चूल्हा पर ही बनाया जाता है. गंगा घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. इस प्रकार लोक आस्था का महापर्व छठ की आज से शुरुवात हो गई.

इसे भी पढ़ें: MP Assembly Election : 230 सीटों के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Share.
Exit mobile version