Joharlive Team

गढ़वा। गढ़वा के सुखवाना में सुबह सुबह अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से आम लोगों को नींद से उठा दिया। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चिंटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पांच अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने चिंटू को दो गोली मारी है। जिसमें एक गोली सिर में और दूसरी बायीं आंख में लगी है। चिंटू को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक चिंटू चंद्रवंशी पाठक मोहल्ला का रहने वाला था। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। दो माह पूर्व ही वह जेल से छूटा था।पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जाता है कि चिंटू की हत्या गैंगवार का नतीजा है। अहले सुबह गोली चलने से गढ़वा में दहशत फैल गयी।

Share.
Exit mobile version