Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के अधिकारी स्वयं हित में निर्णय लेकर राजस्व के साथ-साथ एक बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। उन्होनें बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उच्च पदों की स्वीकृति की गई है, लेकिन यह पद सृजन मनमाने तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पद सृजन निगम के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि अधिकारियों के स्वार्थ के लिए किया गया है।
अजय राय ने आगे कहा कि झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा भविष्य में संशोधित गाइडलाइन निर्गत किए जाएंगे, लेकिन निगम ने पहले से ही पद सृजन कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह पद सृजन निगम के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि अधिकारियों के स्वार्थ के लिए किया गया है।
अजय राय ने झारखंड सरकार और झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से अपील की कि वे कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दें और उन्हें नियमित नियुक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी, बल्कि यह झारखंड के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
अजय राय ने कार्यरत कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ उनके साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया।
Also Read :बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में लूट, जांच में जुटी पुलिस
Also Read :लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, दो की मौ’त कई घायल
Also Read :झारखंड का बढ़ा तापमान, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Also Read :जीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 10 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल