Joharlive Desk

मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। वहीं मुंबई में 21 नौसैनिकों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हडकंप मच गया। इसमें से 20 सेलर हैं। सात अप्रैल को पॉजिटिव पाए गए सेलर के संपर्क में आए थे। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे।
देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच भारतीय नौसेना के 20 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मुंबई में स्थित नेवी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडियन नेवी में कोरोना संक्रमण की बात पहली बार सामने आई है, जबकि इंडियन आर्मी में कोरोना के 8 मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

Share.
Exit mobile version