Joharlive Team

  • तीन दंपत्ति गए थे बांग्लादेश, लौटने के बाद दिखा लक्षण
  • ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लिया गया था सैंपल
  • गुरु गोविंद इंजीनियरिंग स्कूल में रखा गया क्वारांटाइन कर

रांची। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज के बढ़ने का सिलसिला जारी है। रांची, हजारीबाग के बाद अब बोकारो में एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीज का तीसरा मामला है। कोरोना पीडि़त मरीज बोकारो जिले का रहने वाला है।कुछ दिनों पूर्व बांग्लादेश की यात्रा कर व्यक्ति बोकारो लौटा था। लक्षण दिखने पर ट्रैवल हिस्ट्री होने के कारण उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वहीं रविवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीज बोकारो के तेलो के रहने वाले है। वहां के तीन दंपती बांग्लादेश गये थे। जहां से सभी कुछ दिनों पहले वापस लौटे है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री को देखते हुए बोकारो प्रशासन की ओर से सभी छह लोगों को बोकारो के गुरु गोविंद इंजीनियरिंग स्कूल में क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे। इनमें से एक शख्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Share.
Exit mobile version