Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Feb, 2025 ♦ 6:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धर्म के आधार पर मतदान का षड्यंत्र, भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, कथित तौर पर रांची आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्म के आधार पर मतदान का षड्यंत्र, भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, कथित तौर पर रांची आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : राजनीति में धर्म के नाम पर षड्यंत्र का एक और नमूना सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल है, जिसमें लोगों से धर्म के आधार पर मतदान करने की अपील की जा रही है। जोहर लाइव इस पत्र की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता।पत्र में रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो का हस्ताक्षर दिखाया जा रहा है। और लोगों को कहा जा रहा है कि ईसाई धर्म के लोग सिर्फ उन्हीं लोग को वोट दें, जो उनके धर्म से आते हैं। अन्यथा नोटा का बटन दबाएं।
    इस पत्र के वायरल होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इसकी शिकायत कर पत्र की जांच करने की मांग की है। मांग करते हुए पार्टी ने लिखा है कि यदि यह पत्र सही है तो उस पर न्याय संगत कार्यवाही हो ।

    क्या है वायरल पत्र में –
    सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस पत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट देने की अपील की गई है, जो ईसाई समुदाय से आते हैं। पत्र में लिखा गया है कि राज्य में ईसाइयों की बड़ी संख्या है। लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी ने ईसाई प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया है। ऐसे में समाज द्वारा उन प्रत्याशियों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। ईसाई समुदाय के लोग उन्हें ही वोट करें जो उनके समाज चाहते हैं अन्यथा वे नोटा का बटन दबाएं।
    पत्र में लिखा गया है कि समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है और इसाई विरोधी ताकतों को दूर करने की जरूरत है। इसके अलावा वर्तमान सरकारों को ईसाई विरोधी बताया गया है।

    दूसरे चरण की सीटों पर संबंधित प्रत्याशियों के नाम भी हैं अंकित –
    धर्म के आधार पर वोट करने की अपील के साथ पत्र में 20 प्रत्याशियों की सूची भी है। यह 20 प्रत्याशी उन विधानसभा क्षेत्रों से खड़े हैं जहां 7 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। यह पत्र इन 20 प्रत्याशियों को सीधे रुप से फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से फैलाया गया है।

    पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले –
    बता दे कि इसके पहले भी लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में ईसाई समुदाय द्वारा ऐसे ही मैसेज वायरल हुए थे। जिसमें यह अपील की जा रही थी कि ईसाई भाजपा अथवा अन्य पार्टियों का विरोध करें जो ईसाईयों के हित में नहीं सोचती है। वह पत्र देश भर में फैलाया गया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। उस समय तत्कालीन आर्चबिशप और कार्डिनल टेलेस्फोर पी टोप्पो का नाम सामने आया था। हालांकि तब वायरल पत्र को ईसाई संगठनों ने फर्जी बताया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : निर्वाचन कार्य में कर्मियों ने बरती थी लारपरवाही, उपायुक्त ने लिया संज्ञान, दो शिक्षक निलंबित और 15 कर्मियों से स्पष्टीकरण
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 बजे तक 13 फीसद मतदान

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों को उम्दा कामयाबी, दो डम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    February 25, 2025
    झारखंड

    शहरी व ग्रामीण पत्रकारों का भी बनाया जाये आयुष्मान कार्ड : शाहिद इक़बाल

    February 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विस बजट सत्र : बालू के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

    February 25, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सुरक्षाबलों को उम्दा कामयाबी, दो डम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    February 25, 2025

    शहरी व ग्रामीण पत्रकारों का भी बनाया जाये आयुष्मान कार्ड : शाहिद इक़बाल

    February 25, 2025

    झारखंड विस बजट सत्र : बालू के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

    February 25, 2025

    विस बजट सत्र 2025: सरकार 2416 सहायक प्राध्यापकों की करेगी नियुक्ति

    February 25, 2025

    दिल्ली विस में विपक्ष का हंगामा, आतिशी सहित कई आप विधायक सस्पेंड

    February 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.