जामताड़ा : पहलगाम में आतंकियों द्वारा 29 लोगों का धर्म पूछ कर किये गए निर्मम हत्या का मामला पूरे देश में आक्रोश के रूप ले रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को गर्ने का काम भी कर रही है इसके तहत बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद क्षत्रीय की अगुवाई में शहर के इंदिरा चौक पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दिया गया।
साथ ही कांग्रेसियों ने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए दोषी आतंकवादियों को गोली मारने का आदेश देने की बात कही। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद क्षत्री ने कहा कि जिन पर्यटकों से जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था चलती है उनके ऊपर आतंकियों द्वारा हमला कर 29 लोगों को परिवार से अलग कर मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना काफी निंदनीय है और सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना में लोगों का धर्म पूछ कर गोली मारी गई है।
जिससे पूरा देश शर्मसार और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि तत्काल गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग किया है देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से ऐसे आतंकवादी संगठन जिसने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और विशेष कर उन आतंकवादियों को जिन्होंने धर्म पूछ कर मासूमों की निर्मम हत्या की है उसे गिरफ्तार ना करें बल्कि सीधा गोली मारने का आदेश दे।
मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, अजित दुबे, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, दानिश रहमान, राकेश दास, नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, भागीरथ पंडित, राकेश साव, तिनका सेन, ललन राउत, सचिन राउत राज मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
Also read: रांची पुलिस ने अपराध गोष्टी कार्यक्रम का किया आयोजन, अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम…
Also read: सोने में लंबी उछाल के बाद बड़ी गिरावट, अब कितना हुआ रेट… जानिये