Ranchi : “भाजपा अपने आंतरिक एजेंडों के अनुसार धीरे-धीरे भारत के संविधान पर हमला कर रही है। अपने इसी एजेंडे के तहत संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में संशोधन कर रही है। इससे देश की जनता को संविधान से मिले अधिकारों में कटौती हो रही है। संविधान को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की जगह राजशाही सत्ता स्थापित करने की मंशा भाजपा पूरी करना चाहती है।” यह इल्जाम है कांग्रेस का। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि भाजपा की इस मंशा का विरोध कांग्रेस देशव्यापी स्तर पर कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मानव श्रृंखला अंबेडकर चौक से स्वामी विवेकानंद चौक,देवेंद्र मांझी चौक होते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक तक संविधान की प्रति लेकर बनाई जाएगी।
इस सम्बंध में सोनाल शांति ने बताया कि 11 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में महानगर, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश और जिला मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, खिजरी और मांडर, कांके के विधायक समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
Also Read : झारखंड में तेज बारिश और ओलावृष्टि, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 10 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : राजस्थान का ट्रक ड्राइवर गुमला में धराया, 30 लाख का माल जब्त
Also Read : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की डीजीपी से मुलाकात,अनिल महतो टाईगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का हो अविलंब खुलासा
Also Read : शिक्षा मंत्री ने 224 चौकीदारों को बांटे नियुक्ति पत्र
Also Read : ड्रोन कैमरा, 3 लाख नगद के साथ तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Also Read : कुंवर लोहरा को लगभग 2 साल बाद मिला न्याय
Also Read : अनिल टाइगर ह’त्याकांड : ATS की रिमांड पर सन्नी सिंह, रांची पुलिस जल्द करेगी खुलासा
Also Read : ठनका ठनकते ही स्कूल में मचा तहलका
Also Read : UPSC एग्जाम को लेकर रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू