रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर आज झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की और लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई दी.

उनके साथ ही राज्यपाल से आज झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने भी राजभवन में शिष्टाचार भेंट की एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दी.

आज राज्यपाल से मिलने कई नेता राजभवन पहुंचे थे इसमे रांची विधायक सी.पी. सिंह ने भी राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राज भवन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हे छठ पूजा की शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें:उत्तरकाशी टनल हादसा : 41 मजदूरों को बचाने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग पर काम शुरू

Share.
Exit mobile version