रांची: मानवाधिकार सहयोग संघ भारत का झारखंड प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम रांची धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा भवन में हुआ. जिसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती, संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज कुमार आदर्श ने किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी शर्मा ने कहा कि हमारे संघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहनीय कार्य किए जा रहे है. हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि संघ से जुड़े लोगों को उनके कार्यों के प्रति सम्मान प्रदान किया जाए. प्रदेश अध्यक्ष सुनील ने कहा कि हमारे संघ को और भी मजबूती प्रदान करने की जरूरत है.

ये रहे मौजूद

राष्ट्रीय प्रभारी सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, संयोजक शालिनी प्रिया, प्रदेश सचिव असगर अली, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष साण्डिल्य अमरेश, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ सरफुद्दीन हुसैन, सचिव विनय कुमार,बीस सूत्री अध्यक्ष रामविनय महतो, लीगल सेल रांची अंशु कुमारी, रांची जिला सचिव फलहारी महतो, उपाध्यक्ष गोकुल महतो, समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस एससी मोर्चा अध्यक्ष सोनू नायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Share.
Exit mobile version