बोकारो : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर और अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के सदस्य शैलेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित अधिवक्तागण शामिल थे. तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा ने शोक सभा को संबोधित किया. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के सदस्य शैलेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर आज संघ के सदस्य ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है.

शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा, जिला जज तृतीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसिफ श्वेता सोनी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो, अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, महादेव राम, वकील महतो, अरुण कुमार सिन्हा, बासु कुमार दे, ए के दे, जगदीश मिस्त्री, एन पी दसोंधी, डी एन तिवारी, अर्जुन सिंह, मोहीतोष चक्रवर्ती, तपन कुमार दे, रमेंद्र सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मो मोबिन, महुआ कारक, कल्याणी, सुभाष कटरियार, आंनद श्रीवास्तव, बद्री नारायण पोद्दार, वकील महतो, पुनीत लाल प्रजापति, अवयय, छत्रु महतो, बिरेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ बोस, पी सी दास, तेजू करमाली, मोजीबुल हक, महेश ठाकुर, चेतन आनंद प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, कनक कुमार सिन्हा, संतोष कुमार ठाकुर, नरेश चंद्र ठाकुर, शांत कुमार महतो, शंकर ठाकुर, अरूण कुमार महतो, सुजीत कुमार जायसवाल, राज कुमार यादव, पंकज कुमार झा, टी एन महतो सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से AAP को बड़ा झटका, 15 जून तक खाली करना होगा दफ्तर

Share.
Exit mobile version