Chatra : भ्रष्टाचार के विरुद्ध चतरा में एसीबी ने बड़ी करवाई की है। एसीबी ने सिमरिया एसडीओ के गोपनीय कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को दस हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ सह डीसीएलआर कार्यालय परिसर से ACB यानी भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने ऑपरेटर आफताब अंसारी को रिश्वत लेते धर दबोचा है।
बताया जा रहा है कि शिला गांव निवासी अनिल कुमार से एलआरडीसी कार्यालय में लंबित भूमि वाद का डिसीजन पक्ष में कराने के नाम पर वह घूस ले रहा था। इस काम को करवाने के लिए उसने आवेदक से 40 हजार रुपया की डिमांड की थी और पहली किस्त के बदले वह 10 हजार ले रहा था तभी एसीबी ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी सिमरिया के ही पुण्डरा गांव का रहने वाला है। इस गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आफताब को अपने साथ हजारीबाग ले गई है। मामले में एसीबी एसपी आरिफ इकराम ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।
Also Read : झारखंड का बजट जनकल्याणकारी एवं सराहनीय : राजद
Also Read : लट्ठमार होली में भटक गए रास्ता तो भी No Tension, प्रशासन ने किया तगड़ा जुगाड़
Also Read : घर में शादी की थी तैयारी, देर रात नकाबपोश डकैतों ने 1.74 लाख कैश व जेवरात लूटा
Also Read : जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान
Also Read : रणवीर को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, फिर से चालू कर सकत हैं शो
Also Read : झारखंड में 9411 करोड़ का बाल बजट, और किसके हिस्से क्या… जानिये
Also Read : बिहार बजट 2025-26 : शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के लिए ऐतिहासिक ऐलान
Also Read : देवघर पुलिस पर लगा इल्जाम निकला झूठा… जानें मामला
Also Read : मार्क जुकरबर्ग ने की अपनी पुरानी हुडी की नीलामी, कीमत जान हो जायेंगे हैरान…
Also Read : 6 मार्च को डीजीपी अनुराग गुप्ता करेंगे समीक्षा, आईजी-डीआईजी को मिले कई निर्देश