Gaya (Bihar) : गया में बढ़ती प्रदूषण की समस्या को देखते हुए नीतीश सरकार द्वारा राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है. पटना शहर की तर्ज पर गया में भी CNG से चलने वाली बसें दौड़ेगी. इस बस के आने से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों का सफर भी आरामदायक होगा जाएगा.
मार्च माह से मिलेगा यात्रियों को लाभ
पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार राज्य पथ परिवहन निगम ने गया के लिए 49 CNG बसों की योजना बनाई है. ये बसें मार्च माह में होली तक पहुंच जाएंगी. बसों में ईंधन भरने के लिए बस स्टैंड पर CNG स्टेशन बनाया जाएगा. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनमें CCTV कैमरे और GPS सिस्टम लगाए जाएंगे. GPS के जरिए बस कर्मियों को बसों की सटीक जानकारी मिलती रहेगी. बसें दो-दो सीटिंग अरेंजमेंट के साथ आएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा होगी.
इन रूटों पर चलेंगी बसें
CNG बसें गया से चतरा, वासोडीह, सिरदला, बिहारशरीफ, रजौली, औरंगाबाद, पटना, जहानाबाद, हाजीपुर और डुमरिया रूटों पर चलेंगी. इसके अलावा ये बसें गया से एकंगरसराय और आंती रूट पर भी चलेंगी. CNG बसें की लाइफ लंबी होती है और ये काफी किफायती भी होती हैं.
Also Read : बकाया भुगतान नहीं करने पर HEC का खाता हुआ FREEZE
Also Read : 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर बने परमाणु ऊर्जा विभाग के महानिरीक्षक
Also Read : देवघर में निकलेगी भव्य शिव बारात, तीन दशक बाद आया ये बदलाव
Also Read : झारखंड में 14 फरवरी से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आज से शुरू, लगभग 8 लाख छात्र लिख रहे एग्जाम
Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल