Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 1:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन में बोले सीएम, गांव समृद्ध होंगे तभी राज्य समृद्ध होगा
    झारखंड

    प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन में बोले सीएम, गांव समृद्ध होंगे तभी राज्य समृद्ध होगा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन रांची-2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री सोरेन ने पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्धि गांवों की समृद्धि से जुड़ी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा, गांव समृद्ध होंगे तभी राज्य समृद्ध होगा. खेत-खलिहान और पशुधन ग्रामीणों का बैंक और एटीएम है.

    कृषि और पशुपालन पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कृषि और पशुपालन को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं को उजागर किया. उन्होंने कहा कि किसान वर्ग को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं. कृषकों को 2 लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे और सभी पशुओं का बीमा किया जाएगा. उन्होंने वैकल्पिक कृषि योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन और दुग्ध उत्पादन जैसे क्षेत्रों में निरंतर योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कृषकों को इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. साथ ही कहा कि झारखंड में परंपरागत खेती और पशुपालन की परंपरा रही है और सरकार इन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि वनोपज को बाजार में लाने और ग्रामीण किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए उनकी सरकार संकल्पित है. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें.

    ये रहे मौजूद

    कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद सुखदेव भगत, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

     

    किसान वर्ग कृषि कृषि ऋण माफी खेत-खलिहान गांव समृद्धि चलंत पशु चिकित्सालय वाहन झारखंड पशुधन पशुपालन पशुपालन योजनाएं प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची-2024 राज्य सरकार योजनाएं विकास कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यशाला, आत्मह’त्या के लक्षण पहचानने का एक्सपर्ट्स ने बताया तरीका
    Next Article बिहार कैबिनेट की बैठक में 46 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें किन योजनाओं को मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    Latest Posts

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.