Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्थित बापू वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नें उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को दिखाया अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था. उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. महात्मा गांधी अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के लिए सत्याग्रह के प्रबल समर्थक और अग्रणी नेता थे. उनकी यह अवधारणा पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित थी, जिसने न सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता आंदोलनों को प्रेरणा दी. 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है और देश उन सभी शहीदों को याद करता है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है.
गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्य अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता का प्रतीक रहा. अफ्रीका से भारत तक उनका संघर्ष, संकल्प और विराट व्यक्तित्व सब को प्रेरणा देता है. उनका जीवन सब के लिए आदर्श का प्रतीक है.
Also Read: दिल्ली में आज लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई, लालू यादव परिवार के पांच लोग हैं आरोपी
Also Read: पहले पत्नी को मारी गो’ली, फिर CRPF जवान ने खुद को भी उड़ा डाला
Also Read: झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
Also Read: अब प्रोजेक्ट सहकर्मी ने महिला स्टाफ को बनाया शिकार, जानें पूरा मामला
Also Read: आशा भोंसले की पोती को नहीं, इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर मो सिराज!
Also Read: अरगोड़ा CO ऑफिस पहुंचते ही बमक गये रांची DC, बड़ा बाबू और लिपिक पर लिया कड़ा एक्शन… जानें क्या