Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार को आज उनके 74वें जन्मदिन पर PM मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया के X हैंडल पर CM नीतीश कुमार के नाम पोस्ट किया है। PM मोदी ने लिखा, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।”
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।@NitishKumar
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2025
CM नीतीश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जन कल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 1, 2025
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भी नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी है। CM हेमंत सोरेन ने X पर लिखा, “बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।@NitishKumar— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 1, 2025
वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।@NitishKumar
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 1, 2025
योगी आदित्यनाथ के अलावा नितिन गडकरी, चिराग पासवान, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।”
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ रहें और बिहार के समग्र विकास में अपना योगदान देते रहें।— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) March 1, 2025
Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने तीसरी बार लगाया जुर्माना… जानें क्यों