Ranchi : झारखंड में CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है. इस सेवा के माध्यम से अबतक 94 मरीजों को झारखंड से ससमय एयरलिफ्ट कर विभिन्न प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है. इनमें से 78 मरीज रांची से और 11 अन्य जिलों से थे.
यह सेवा खासकर तब काम आती है जब मरीजों को तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा की आवश्यकता होती है. CM के इस प्रयास से झारखंड के लोग अब त्वरित और आसान तरीके से दूसरे राज्यों के अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को भी इस सेवा से एयरलिफ्ट किया गया.
आम और खास लोगों ने लिया सेवा का फायदा
एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ केवल आम नागरिकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस जवानों को भी इसका लाभ मिल चुका है. मरीजों के परिजन अब किसी भी समय नगर विमान विभाग के +918210594073 मोबाइल नंबर पर कॉल करके एयर एम्बुलेंस सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
एयर एम्बुलेंस सेवा की दरें और रूट :
- रांची – दिल्ली : ₹3.3 लाख
- रांची – मुंबई : ₹4.4 लाख
- रांची – चेन्नई : ₹3.85 लाख
- रांची – कोलकाता : ₹1.10 लाख
- रांची – हैदराबाद : ₹3.02 लाख
- रांची – वाराणसी : ₹1.37 लाख
- रांची – लखनऊ : ₹2.20 लाख
- रांची – तिरुपति : ₹3.85 लाख
सी-90 एयरक्राफ्ट की सुविधा :
तत्काल एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें एक मरीज और दो परिजनों को एक साथ अन्य राज्य में ले जाया जा सकता है. CM हेमंत सोरेन की यह पहल राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे असहाय और गंभीर स्थिति में पड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है और उनकी जान बचाई जा रही है.
Also Read : IIFA AWARDS 2025 : इस फिल्म ने जीते कुल 10 पुरस्कार… देखें पूरी LIST