Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन को साथ राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल पहुंचे। यहां लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अलग ही अंदाज में दिखे। आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में दोनों मांदर की थाप पर लोगों के साथ खूब झूमे। सीएम हेमंत ने खुद से मांदर बजाया। साथ ही लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं भी दी। सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सरहुल की पूजा की फिर सखुआ पौधे को परिसर में लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री रांची के सिरम टोली स्थित सरना स्थल के लिए रवाना हो गये। सीएम ने सिरम टोली के सरना स्थल पर भी पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन ने की सरहुल की पूजा pic.twitter.com/DkifdvQK1o
— Johar Live (@joharliveonweb) April 1, 2025
Also Read : रे’प मामले में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा
Also Read : GOVERNOR, CM हेमंत और नेता प्रतिपक्ष ने दी सरहुल पर्व की शुभकामनाएं
Also Read : सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद साझा किए अनुभव, भारत को लेकर कही ये बातें
Also Read : मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ
Also Read : ट्रक की चपेट में आने से 1 बाइक सवार की मौ’त, सड़क पर उतरे लोग
Also Read : निर्माणाधीन नाले में गिरे तीन लोग, एक के आंख के पास घुसा सरिया
Also Read : गिरिडीह में बवाल, मामूली विवाद के बाद पथराव व माहौल बिगाड़ने का प्रयास
Also Read : सोशल मीडिया पर छाया ‘घिबली’, कैसे और कहां हुई इसकी शुरुआत… जानिये
Also Read : दोस्त के साथ घर से निकला अर्जुन फिर वापस नहीं लौटा