Joharlive Desk

बक्सर। जिले के नगर थाना क्षेत्र में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ के चालक को माली ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार की रात सिविल सर्जन के चालक मनोज कुमार को सदर अस्पताल के माली साधु ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल चालक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद माली के साथ मारपीट की। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माली को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच घटना की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Share.
Exit mobile version