रांचीः झामुमो रांची जिला का कार्यकर्ता सम्मेलन 17 दिसंबर को होगा. सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. गुरुवार को हुई जिला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया. जिसमें यह तय किया गया कि दिसंबर माह तक दो लाख सदस्य बनाया जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रांची जिला समिति रांची लोकसभा के साथ-साथ चार विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया जायेगा.

इस मौके पर केन्द्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य सह राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी,  केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अंतू तिर्की, रामशरण विश्वकर्मा, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू,  जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक,  कलाम आजाद, बीरु साहू, रामानंद बेदिया, मुन्ना बढ़ाईक, जिला संगठन सचिव लालजय कुमार नाथ शाहदेव,  आदिल इमाम, जुल्फिकार खान, जिला सयुंक्त सचिव विक्की यादव, सुकुआ महतो, सुजीत उपाध्याय, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरिश मिंज, सचिव मोजाहिद हुसैन, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, उपाध्यक्ष बबलू मिंज, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सचिव कुदरत अंसारी, उपाध्यक्ष एहसान कमाल, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष हलधर महतो, सचिव राजेंद्र सिंह मुंडा, साहिल यादव,  गोपाल पाण्डेय,  राहुल वर्मा,  ओंकार कुमार,  जीवजन महतो, रविन्द्र नाथ मुंडा, ओमकार कुमार, मो हारून रशीद, दीपक इंदवार, सुभाष भारती, मो मकसूद आलम आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम: 11000 वॉल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से फिर एक मादा हाथी की मौत

Share.
Exit mobile version