रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अन्य शहरों के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों से अपोलो हॉस्पिटल्स का रांची में एक नया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने जा रहा है, जिसका शिलान्यास धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में आज 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कर दिया है. मौके पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री हफीजुल हसन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

ये सारी सुविधाएं मिलेंगी

इस 310 बेड के अस्पताल में हृदय देखभाल, कैंसर उपचार, मातृ स्वास्थ्य और बाल चिकित्सा जैसी विशेषताएं उपलब्ध होंगी. अस्पताल में 50 से अधिक नैदानिक विशेषताएं, जैसे गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स, और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

2.75 एकड़ जमीन में बनेगा अस्पताल

  1. 2.75 एकड़ जमीन पर बनेगा.
  2. रांची नगर निगम ने इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया है.
  3. अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर, और आईसीयू सहित.
  4. 24 घंटे आपातकालीन सेवा.
  5. मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा.
  6. रांची और आसपास की 22 लाख जनसंख्या को सेवा मिलेगी.
Share.
Exit mobile version