राँची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो जर्नलिस्ट श्री बैजनाथ महतो के निधन पर दुःख  व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का निधन, रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया है। ज्ञात हो कि 10 सितम्बर को रांची के कोकर इलाके में अपराधियो ने किया था जानलेवा हमला।

Share.
Exit mobile version