रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को एक मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में चतरा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गहलोत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक बार फिर आजसू पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर अशोक ने कहा कि आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर फिर से शामिल हुए हैं। वहीं, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि चतरा एक आइडियल जगह है, जहां पर पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आने वाले समय में अपना दमदार मौजूदगी दर्शाएगी। इस दौरान सुदेश महतो ने लॉ एंड आर्डर को लेकर राज्य सरकार पर सवाल भी खड़े किये।

बता दें कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड की प्रमुख पार्टियां अपने जनाधार को मजबूत करने में जुट गयी है। सभी पार्टियां अभी से ही मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में आजसू पार्टी भी अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनाधार बढ़ाने में लग गई है।

Share.
Exit mobile version