चतरा : जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के खरिका गांव से असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। असामाजिक तत्वों ने गांव में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित गौ मांस को फेंककर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें हिंदू समुदाय के लोगों को उक्त स्थल को धार्मिक अस्थल नहीं बनाने का चेतावनी दी है।

बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी

पर्चे मे दिए गए धमकी को नहीं मानने पर इससे भी बड़ी घटना को अंजाम देने की चेतावनी दी गई है। गांव के धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रतिबंधित गौ मांस और धमकी भरे पर्चे को फेंके जाने के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

अपराधियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों की मदद से मामले को शांत कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने धार्मिक स्थल मे फेंके गए प्रतिबंधित गौ मांस और धमकी भरे पर्चे को बरामद कर सौहार्द बिगाड़ने में शामिल अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं आक्रोशित हिंदू समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के भीतर मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कहा अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमलोग आंदोलन करेंगे।

Share.
Exit mobile version