झारखंड का मौसम गुरुवार से एक बार फिर से करवट लेगा। 6 जवनरी से राज्य में पूरबा हवा चलेगी। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही राज्य में दो दिनों तक हल्के से मध्यम दर्ज तक कोहरा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिन बाद झारखंड में पड़ने के आसार हैं। इसके कारण 9 जनवरी से 12 जनवरी तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान ठनका गिरने के भी आसार हैं। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होग।

इस दौरान राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले को छोड़कर अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मौसम की मार और बिजली कटौती से लोग परेशान
एक तो लगातार मौसम की मार ऊपर से शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। राजधानी में भी लगातार 2 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। पिछले 1 महीने से चल रही लोड शेडिंग अभी भी जारी है। बुधवार को सुबह से ही पिस्का मोड़, हरमू, किशोरगंज, पुंदाग, कोकर और बहू बाजार इलाके में बिजली की कटौती जारी है।

Share.
Exit mobile version