Joharlive Team

रांची। झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी राजधानी के एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एसडी कोटल ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों यथा चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 27 से 29 जून तक राज्य के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इधर, राजधानी रांची में गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड की गयी।
राज्य में चार जिलों को छोड़ शेष 20 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गयी। राज्य के जिन चार जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई उनमें खूंटी, गुमला, खूंटी और पाकुड़ शामिल है। एक जून से 25 जून तक राज्य में 162.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है।

Share.
Exit mobile version