Ranchi : रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग पर शनिवार यानि 22 मार्च 2025 को रांची बंद का आह्वान किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सिरमटोली बचाओ मोर्चा इसका नेतृत्व कर रहा है. मोर्चा ने रांची बंद के दौरान परीक्षार्थियों, एंबुलेंस और दवा दुकानों को ‘बंद’ से अलग रखने का फैसला किया है.
सिरमटोली बचाओ मोर्चा के प्रतिनिधियों ने ‘रांची बंद’ को लेकर सभी व्यावसायिक मंचों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है. झारखंड चेंबर, अंजुमन इस्लामिया, रोस्पा टावर दुकानदार संघ, ऑटो रिक्शा चालक संघ, बस चालक संचालक, मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति सहित रांची के कई दुकानदार संघों को बुधवार को पत्र लिखकर बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है. शनिवार को बंद के दौरान सभी चौक-चौराहों पर चक्का जाम करने की भी अपील की गयी है.
सुबह 6 बजे से चौक-चौराहों पर होगा चक्का जाम
मोर्चा के प्रतिनिधियों ने रांचीवासियों से इस शांतिपूर्ण बंद को सहयोग देने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि रांची बंद का आह्वान केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली सरना स्थल और पारंपरिक सरहुल शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए किया गया है. 22 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे से रात के 12 बजे तक रांची में सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जायेगा.
Also Read : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिलने आर्किड अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, महुआ माझी का भी जाना हाल
Also Read : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में राबड़ी देवी पर कसा तंज, क्या बोले… जानिये
Also Read : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों ने एक दूसरे को मारी गो’ली, एक की मौ’त
Also Read : झारखंड विस में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बिजली वितरण प्रणाली में सुधार पर दिया जोर
Also Read : हजारीबाग में CCL कर्मी को मा’री गो’ली, JCB फूंका, पांच गाड़ियों में की तोड़फोड़
Also Read : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में दर्दनाक हादसा, दो छात्रा और रसोईया घायल