Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 6:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं होली, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर : एसडीएम
    जामताड़ा

    शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं होली, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर : एसडीएम

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने लोगों से अपील किया है कि शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाएं. गुरुवार को सदर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी. बैठक में उपस्थित हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने कहा कि रंगो का त्योहार होली भाईचारा स्थापित करने का त्योहार है. होली त्योहार को हर कोई भाईचारा के साथ मनाएं. संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी. साथ ही गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे. सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी.

    उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हुरदंगियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. समाज को जागरूक रहने की जरूरत है. सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी. कोई भी चीज पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें. जोर जबरदस्ती किसी को रंग न लगायें. कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को जानकारी दें. बैठक का संचालन अरुप मित्रा के द्वारा किया गया. बैठक में अंचलाधिकारी अविश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल, महिला थाना प्रभारी मनीषा कुमारी, मुक्ता मंडल, अनुप राय, जिवेश्वर मिश्रा, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, राकेश पाल, शिखा रानी मंडल, प्रभु मंडल, निलेश कुमार सहित अन्य नगरवासी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: गलत तरीके से जमीन की जमाबंदी मामले में डीसी की कार्रवाई, राजस्व उप निरीक्षक के प्रोन्नति पर लगाई रोक

    Johar Live अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकमेटी में मनमानी, धांधली व लापरवाही को लेकर बैठक, भंग किया गया सौंदा बस्ती सेल संचालन समिति
    Next Article हमारे अस्तित्व का आधार हैं पेड़, इसका संरक्षण जरूरी : डीसी

    Related Posts

    झारखंड

    CMPDI की आठ गाड़ियां फूंकने में शामिल चार माओवादी गिरफ्तार, 21 मोबाइल जब्त

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झाप्रसे के दो अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

    May 9, 2025
    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025
    Latest Posts

    नक्सल मुक्त बस्तर रैली का भाकपा ने किया विरोध, कहा…

    May 9, 2025

    CMPDI की आठ गाड़ियां फूंकने में शामिल चार माओवादी गिरफ्तार, 21 मोबाइल जब्त

    May 9, 2025

    आतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना की सफलता के लिए केदारनाथ में रूद्राभिषेक

    May 9, 2025

    SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2600 पदों पर भर्ती…

    May 9, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.