Palamu : पांकी थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की घटना का खुलासा हुआ है। बहन की शादी में वीडियो-फोटो कैमरा बुक करने के बहाने बुलाकर लूटपाट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा, आइफोन और एक कार बरामद की गई है। सभी आरोपी तरहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
मंगलवार को पांकी थाना में इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो ने बताया कि पांकी निवासी मनोज कुमार के साथ 13 अप्रैल को पांकी-बालूमाथ मार्ग पर कारीमाटी के पास लूट की घटना हुई थी। इस मामले में 14 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी।
कैसे हुई वारदात :
थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि आरोपियों ने कैमरा बुक करने के लिए 500 रुपये एडवांस देकर मनोज को चंदवा बुलाया। चंदवा जाते समय रास्ते में आरोपियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
24 घंटे में गिरफ्तारी:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुशील कुमार यादव, चुन्नू कुमार यादव, राहुल कुमार और राजन कुमार सिंह शामिल है। इस कार्रवाई में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, अवर निरीक्षक संतोष गिरी, ददन राम गोंड और अन्य जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Also Read :भीषण सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त
Also Read :JDU नेता समेत दो की मौ’त, तीन जख्मी
Also Read :PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल
Also Read :झारखंड में आज भी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 15 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read :झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखिये