Deoghar : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। निशिकांत ने दावा किया कि साल 2025 के बाद पृथ्वी पर से पाकिस्तान नामक देश खत्म हो जायेगा। पाकिस्तान को भारत सरकार चार हिस्सों में बांट देगी। पहला बलूचिस्तान, दूसरा पख्तूनिस्तान और तीसरा हिस्सा पंजाब होगा। वहीं, चौथा हिस्सा वह है जो पाक अधिकृत कश्मीर के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा हिस्सा था, जिसे पाकिस्तान ने बेइमान नियत से अपने कब्जे में लिया है। मौका था देवघर में महेश्मरा हॉल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम का। सांसद निशिकांत यहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार कहीं भी पीछे नहीं हटने वाली। बहुत जल्द आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की कार्रवाई देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सरकार में आतंकवाद को कभी भी बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। जहां-जहां आतंकवादी दिखेंगे, वहां-वहां हमारी सेना आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर देश को सुरक्षित करेगी।
Also Read : प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिलाया भरोसा: पीड़ितों को मिलेगा न्याय, दोषियों को मिलेगी कठोर सजा
Also Read : पहलगाम हादसे के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला, कहा- शहीद के परिवारों को दे देंगे…
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल
Also Read : CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये
Also Read : स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
Also Read : तमाम मीडिया चैनलों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी… जानें क्या
Also Read : बच्चा चोर गिरोह के 7 सदस्य धराये, तीन साल का मासूम सही सलामत बरामद
Also Read : आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट, लेकिन BJP नेता कर रहे भड़काऊ बयानबाज़ी : कैलाश यादव