Jojarlive team
रांची। राजस्थान मित्र मंडल का पंडाल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र होगा। पूजा पंडाल में इस वर्ष पूरा ध्यान विश्व शांति की ओर होगा। थाईलैंड का प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के स्वरुप में तैयार किया जा रहा है। पीपल पेड़ के नीचे महात्मा बौद्ध की प्रतिमा बैठायी जायेगी। जिसमें पूजा पंडाल का पूरा प्रयास होगा कि पीपल पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त होने का दृश्य दिखाया जाये। पंडाल की ऊंचाई 41 फीट और चौड़ाई 35 फीट होगी। वहीं, प्रतिमा की ऊंचाई 15 फीट है। पूजा में कुल खर्च 27 लाख रुपये होगा। उक्त जानकारी संस्था के संरक्षक आलोक साहू ने दी। वहीं बताया कि मेदनीपुर के अनुपम दास पंडाल में मूर्ति बनायेंगे। जबकि, टेंट व लाइटिंग की व्यवस्था कंचन डेकोरेटर्स के तपन दास कर रहे है। वर्तमान में संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित एवं मंत्री शिवकुमार जालान (मंटू) है।

संगमरमर पत्थर का इस्तेमाल पूजा पंडाल में

संस्था के संरक्षक आलोक साहू ने बताया कि थाईलैंड के बौद्ध मंदिर के रूप में पंडाल का प्रारुप है। इसमें सफेद रंग के संगमरमर पत्थर का उपयोग किया जायेगा। अंदरूनी भाग में महीन कारीगरी दिखलाई जाएगी। माता दुर्गा एवं सभी देवी देवता अपने 5 शावकों के साथ विराजमान होंगे।

बच्चों का मेले में रखा जायेगा विशेष ध्यान

मेला में बच्चों का विशेष ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया जायेगा। बच्चों के लिए झूला की भी व्यवस्था की गयी है। व्यंजन में विशेषकर राजस्थानी थाली का भी प्रबंध रहेगा।

Share.
Exit mobile version