Joharlive Desk

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चौचका गांव निवासी संजीत कुमार राम (26) और उसका भाई मंजय राम उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर आज अपने घर बाइक से लौट रहा था। इस दौरान पोखरभिंडा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संजीत कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घायल को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।

Share.
Exit mobile version