चाईबासा। चाईबासा पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से गैंगरेप मामले में 5 आरोपी समेत 7 को पकड़ा है। यह सफलता चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना पर मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर करजी उर्फ बाज, सुरेन देवगम, पुरमी देवगम उर्फ सेटी, प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो और सोमा सिंको उर्फ पेट्रो शामिल है।

उक्त जानकारी एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर ने आज दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का आवागमन एयरपोर्ट के अगल बगल हमेशा होता था। घटना के दिन भी सभी आरोपी ने मौका देखकर युवती को कब्जे में लेकर लड़के के साथ मारपीट कर भगा दिया था।