रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आइएएस पूजा सिंघल के रांची स्थित ठिकाने पर व्यापक छापेमारी की है। पूजा सिंघल उद्योग एवं खनन विभाग की सचिव हैं। जानकारी मिल रही है कि अवैध खनन के आरोपों पर छापेमारी की गई है। वहीं पूजा सिंघल पर मनरेगा घोटाले में भी आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची समेत देशभर के 18 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। राजभवन के समीप वाले सरकारी आवास पर भी छापेमारी की गई है। हालांकि ईडी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
पल्स हास्पिटल में भी ईडी की छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार आइएएस पूजा सिंघल के पति पल्स हास्पिटल का संचालन करते हैं।
जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी की टीम पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी कर रही है।