रांची। रातू रोड स्थित गलैक्सिया मॉल के पास बीते 30 मई 2022 को हुए जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड का मुख्य आरोपी छोटू कुजूर ने सरेंडर कर दिया है। गुमला के सिसई स्थित दुरा गांव के आसपास एनएच पर सड़क किनारे छोटू कुजूर ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। सुखदेवनगर पुलिस छोटू कुजुर को लेकर रांची लौट गयी है। सुखदेवनगर थाना में छोटू कुजूर को फिलहाल रखा गया है।

इससे पूर्व छोटू कुजूर के सरेंडर करने की बात पुलिस के समक्ष की पुष्टि रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने की थी। मुख्य आरोपी छोटू कुजूर के सरेंडर करने के बाद कुर्की जप्ती को रोक दी गयी थी। छोटू कुजूर का सरेंडर करना रांची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

क्या है मामला
जमीन के बड़े कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने रातू रोड गैलेक्सिया मॉल के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना पंडरा ओपी स्थित देवी मंडप रोड में हुई थी। घटना के समय कमल भूषण किसी से मिलने जा रहे थे, लेकिन इसी बीच फोन आने पर गाड़ी से उतरकर बात करने लगे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दी थी। अपराधियों ने कमल भूषण को चार गोली मारी थी। जिसमें से एक गोली उनके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगी थी।

Share.
Exit mobile version