बोकारो: महिला सुरक्षा और महिला थानों में सुविधाओं की समीक्षा के लिए उत्तरी छोटानागपुर जोन के आईजी एस माइकल राज ने आज बोकारो एसपी कार्यालय सभागार में जोन के 11 महिला थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश और मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता भी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान, आईजी ने सभी 11 महिला थानों में उपलब्ध सुविधाओं और दर्ज मामलों की प्रगति की समीक्षा की. मीडिया से बात करते हुए, आईजी एस माइकल राज ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने थानों में महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं और महिला सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा की. साथ ही, उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाना आवश्यक है, ताकि जानकारी के अभाव में होने वाले अपराधों को रोका जा सके.

Share.
Exit mobile version