Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 7:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकार बदलते ही हटने लगे भाजपाइयों के बॉडीगार्ड, अब तक 50 से अधिक के हटे बॉडीगार्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार बदलते ही हटने लगे भाजपाइयों के बॉडीगार्ड, अब तक 50 से अधिक के हटे बॉडीगार्ड

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में सरकार बदलने के साथ ही भाजपाइयों को मिले बॉडीगार्ड भी हटाये जा रहे हैं। भाजपा नेताओं में अबतक प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल के बॉडीगार्ड हटा दिए गए हैं। नक्सलियों के निशाने पर रहे भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के एक बॉडीगार्ड को हटा दिया गया है और दूसरे को भी हटाने की तैयारी है।

    झारखंड में भाजपा के सत्ता से हटने के बाद से अबतक 50 से अधिक नेताओं के बॉडीगार्ड हटा दिए गए हैं। बॉडीगार्ड हटाए जाने पर भाजपा के नेताओं में काफी आक्रोश है।भाजपा नेता सरकारी बॉडीगार्ड वापसी को बदले की कार्रवाई मान रहे हैं। इस मामले को लेकर कई भाजपा नेता राज्य के शीर्ष पुलिस नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता केंद्र सरकार को भी इस बात से अवगत कराएंगे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जब झामुमो विपक्ष में थी, तब भी सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, आलोक दूबे, मनोज पांडेय समेत कई नेताओं को सुरक्षा दी गई थी।

    भाजपा नेता सुबोध कुमार गुड्डू की गाड़ी पर विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने लातेहार में फायरिंग भी की थी। उनकी गाड़ी के गुजरने के बाद पुलिस की गाड़ी पर हमला कर चार जवानों को माओवादियों ने शहीद कर दिया था। वहीं, प्रतुल शाहदेव पर भी नक्सली हमले की आशंका जताते हुए स्पेशल ब्रांच ने एक दर्जन से अधिक बार रिपोर्ट दिया था। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। रांची में कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह के शूटर भाजपा नेता रमेश सिंह की हत्या करने वाले थे, लेकिन खुफिया विभाग की सूचना पर मौके पर अपरधियों की गिरफ्तारी हो गई और रमेश सिंह की जान बच गई।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविड-19: भारत ने 15 अप्रैल तक सभी वीजा रद्द किये
    Next Article हजारीबाग: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    Latest Posts

    11 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 11, 2025

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.