Joharlive Team
रांची। राजधानी रांची के बीचोबीच काफी घनी आबादी वाले हरमू रोड स्थित शक्ति पेट्रोल पंप में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शक्ति पेट्रोल पंप में लगाा नाइट्रोजन पम्प मशीन में ब्लास्ट हो गया।

जिसमें एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। ब्लास्ट की अवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के एरिया में दहशत मच गई।