New Delhi : बाबा साहेब ने संविधान निर्माण को साकार करने के साथ देश के सर्वांगीण विकास और करोड़ों लोगों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित करने का अभूतपूर्व काम किया है। उनके सिद्धांतों पर चलते हुए आज भाजपा ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि कार्य में लगी है। हर वर्ग का विकास और सामाजिक समरसता हमारा ध्येय है। देश के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री और BJP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केन्द्रीय भाजपा कार्यालय में आयोजित संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ‘सम्मान अभियान’ की राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 14 से 25 अप्रैल तक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्वाभिमान अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी देशभर में विभिन्न आयोजन कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी।जिसके उपलक्ष में आज यानि मंगलवार को इस राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत की गयी है। जहां मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्याशाला के बाद जेपी नड्डा ने अपने एक्स हैंडल पर भी एक पोस्ट कर इस अभियान के बारे में जानकारी साझा की।
बता दें कि भाजपा इस अभियान को एक बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम के रूप में चलाएगी। जिसके जरिए अनुसूचित जाति समुदाय के बीच भाजपा अपनी पहुंच को और मजबूत करना चाहती है। पार्टी का उद्देश्य बाबा साहेब आंबेडकर के सामाजिक समानता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह समाज के कमजोर वर्गों तक पार्ट की नीतियों और विचारों को ले जाने का प्रयास भी होगा।
Also Read : धूप से जली स्किन फिर से करने लगेगी ग्लो, बस अपनायें ये पांच टिप्स