रांची : राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर भाजपा ने कड़ी निंदा की. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने 5 वर्षों तक विधि व्यवस्था को चौपट कर दिया था. अब जाते जाते इस सरकार ने एक वीर सामाजिक योद्धा की बलि ले ली. प्रतुल शाहदेव ने राजस्थान पुलिस से अविलंब हथियारों की गिरफ्तारी कर इन्हें फास्ट ट्रेक कोर्ट से फांसी की सजा दिलाने की मांग की. प्रतुल ने कहा कि अपराधी और सामाजिक तत्वों के प्रति भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है और राजस्थान में सरकार बनते इनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता भारत का सबसे सुरक्षित शहर, NCRB ने जारी किया रिपार्ट

Share.
Exit mobile version