रामगढ़: ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास पर हेमंत सोरेन के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा रामगढ़ जिला ओबीसी मोर्चा के तत्वधान में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नमेंद्र चंचल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया.

जिसमे मुख्य रूप से जिला मंत्री वसुध तिवारी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सह वरिष्ट भाजपा नेता राजीव पामदत्त, जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर, विजय जयसवाल, रोबिन गुप्ता, राजेश ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर, जनक प्रसाद, त्रिभुवन यादव, शिवकुमार गुप्ता, नवल शर्मा, सुनील बरनवाल, जमोहन महतो, दसों महतो, प्रकाश केसरी इत्यादि लोग शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: रामदेव गंझू की 8वीं पुण्यतिथि समारोह को लेकर बैठक आयोजित, लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

Share.
Exit mobile version