रांची : झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के पार्टी कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक द्वारा संवाददाता सम्मेलन में दिए गए वक्तव्य का विराध किया. कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आयातित प्रवक्ता का आज रांची आगमन हुआ. ऐसा लगा कि मानो कोई विद्वान आ गया हो. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विषय पर उन्होंने (अजय आलोक) जिस प्रकार से बयानबाजी की है, वो निंदनीय है. क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा संघर्ष की बनी हुई पार्टी है.

सुप्रियो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंडी हित के लिए हमेशा संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध रहा है. जिस प्रकार से भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं को आज रांची आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सपना दिखाने का कार्य कर रहे हैं, हमारे पार्टी की ओर से यह उनके लिए राय होगी कि उनके लुभावनी बातों में ना आए.

इसे भी पढ़ें: 7 अप्रैल को सुबह 6:30 से 4 बजे तक रांची के इन इलाकों में धारा-144 रहेगा लागू

इसे भी पढ़ें: नीरज सिंह हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद अदालत लाया गया सागर सिंह, रास्ते में बिगड़ी तबीयत

इसे भी पढ़ें: झारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव, आएगा बेहतरीन रिजल्ट-गुलाम अहमद मीर

 

Share.
Exit mobile version