Uttar Pradesh : यूपी के सहारनपुर में शनिवार की दोपहर भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे बेटी और एक बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि परिवार के चार लोग खून से लथपथ जमीन में पड़े थे। आरोपी भागने के प्रयास में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र का है।
लाइसेंसी पिस्टल से दागी गोलियों :
कस्बा गंगोह के गांव सांगा-ठेड़ा का रहने वाला योगेश रोहिला भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बताया जाता है। योगेश ने शनिवार की दोपहर पत्नी नेहा और तीन बच्चों पर लाइसेंसी पिस्टल से गोलियों से बौछार कर दी। जिससे पत्नी नेहा और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 11 साल की बेटी श्रद्धा और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि इस वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया। पुलिस ने वह हथियार बरामद कर लिया है जिससे गोली मारी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि गोली लगने से एक बेटी और एक बेटे की मौत हो गई है। बाकी घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मामले की घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
लाइसेंस पिस्टल से दिया घटना को अंजाम
भाजपा नेता ने इस घटना को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जब तक लोग अंदर पहुंचे तब तक भाजपा नेता अपनी अपने बच्चों और पत्नी को गोली मार चुका था। इसके बाद ग्रामीणों ने से पकड़ लिया और जमकर धुनाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंची एक लड़की यानी के भाजपा नेता की बेटी की मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और दोनों बेटों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
Also Read : रांची बंद : आदिवासी संगठन ने लोवाडीह चौक किया जाम, आवागमन को रोका