Joharlive Team

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी केंदुआ मंडल के अध्यक्ष सतीश सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो अपराधी ने गोली मारा है। गोलीबारी की घटना के बाद अफरा तफरी मच गया। आनन-फानन में जख्मी अवस्था में सतीश सिंह को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद पुलिस अपराधी की धर पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्र बताते है कि कोयला वर्चस्व को लेकर अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है। जिसमें बाइक सवार दो अपराधी सतीश सिंह को गोली मारते साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बताया जाता है कि घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के छठ तालाब के पास की है। जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर सतीश सिंह की हत्या की। सूचना मिलने के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा अपने समर्थक के साथ पीएमसीएच पहुंचे। मृतक सतीश सिंह धनबाद विधायक राज सिन्हा के खासम-खास माने जाते थे। विधायक राज सिन्हा ने गिरती विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

Share.
Exit mobile version