रांची: कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंवाद अभियान ‘लक्ष्य 2024’ के तहत कोल्हान प्रमंडल में सक्रियता बढ़ाई है. इस अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य नेता विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं आयोजित कर रहे है. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ने कहा कि पूरे झारखंड में जनसंवाद अभियान चल रहा है. इसके माध्यम से हम सरकार के कार्यों और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे गठबंधन सरकार के सामने बौने पड़ गए हैं और सरकार का काम ही जनता के दिलों में बस गया है.

जनता के सहयोग से कांग्रेस मजबूत

उन्होंने आगे कहा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की जिम्मेदारी आपकी है. हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है, खासकर कोरोना काल में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों को. उन्होंने यह भी कहा कि जनता के सहयोग से कांग्रेस लोकसभा में सशक्त विपक्ष के रूप में उभरी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा को कड़ी चुनौती दी है. महतो ने कांग्रेस के सिद्धांतों की ओर इशारा करते हुए कहा कि त्याग, तपस्या, और बलिदान ही कांग्रेस की पहचान है, जिसने देश को सशक्त बनाया है. उन्होंने झारखंड से भाजपा को खदेड़ने और उनकी विभाजनकारी सोच को राज्य से दूर रखने का आह्वान किया.

Share.
Exit mobile version