जामताड़ा: संवाददाता नाला (जामताड़ा)–फतेहपुर चौक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का भाजपाइयों द्वारा किया गया पुतला दहन. मालूम हो कि कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने कहा कि बीते कल शाम आक्रोश रैली में सभी जिलों से कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रांची जाने के क्रम में हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा जगह-जगह परिवहन विभाग के पदाधिकारी तथा क्षेत्रिय प्रशासन का दुरुपयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का घिनौना काम किया . इसके विरोध में हम भा ज पा के सभी कार्यकर्ता तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया इस तरह की ओछी राजनीति से यह प्रतीत होता है कि झारखंड सरकार पूरी तरह से भयभीत और हताहत है. जबकि आज मोराबादी मैदान में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। कहा कि कांग्रेस के काल में रांची लाल चौक बन गया मोराबादी मैदान। युवाओं के आक्रोश रैली से घबराई सरकार ने सारे हदे पार कर दी। कहा कि आज से इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है.

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष शील नेता विष्णु मंडल ने कहा की झारखंड के हेमंत सरकार की तूष्टीकरण राजनीति से अपना वोट बैंक बढ़ा रही है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी और एक विशेष समुदाय को दे रहा है और चला रही है तानाशाही.

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज मंडल, फतेहपुर मंडल महामंत्री निवास यादव, दाउद अंसारी, राजू दास ,राजीव टुडू ,रसिक मरांडी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे .

Share.
Exit mobile version