रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची ने एक अक्टूबर से प्रभावी अपने नए विंटर शिड्यूल की घोषणा की है. इस शिड्यूल में कुछ विमानों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया गया है. साथ ही रांची से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा भी बंद कर दी गई है. रांची से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर सात कर दी गई है, जबकि हैदराबाद के लिए यह संख्या चार से घटकर तीन हो गई है.

नए शिड्यूल में इन फ्लाइट्स की सुविधा

  • कोलकाता: 3 फ्लाइट
  • बेंगलुरु: 7 फ्लाइट
  • मुंबई: 2 फ्लाइट
  • दिल्ली: 9 फ्लाइट
  • हैदराबाद: 3 फ्लाइट
  • पटना: 2 फ्लाइट
  • देवघर: 1 फ्लाइट
  • अहमदाबाद: 1 फ्लाइट
  • चेन्नई: 1 फ्लाइट
  • पुणे: 1 फ्लाइट

रांची से उड़ान भरने वाली प्रमुख एयरलाइंस हैं:

  • इंडिगो: 20 फ्लाइट
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: 9 फ्लाइट
  • विस्तारा: 1 फ्लाइट

विंटर शिड्यूल में कुल 30 फ्लाइट्स शामिल हैं.

गोवा के लिए फ्लाइट्स

दिलचस्प बात यह है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गोवा से रांची आने के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध है, लेकिन रांची से गोवा जाने के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेना होगा, जो आमतौर पर कोलकाता या बेंगलुरु के माध्यम से होती है. इस नए शिड्यूल से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है, खासकर बेंगलुरु के लिए बढ़ती फ्लाइट संख्या के साथ.

Also Read: Sharadiya Navratra 2024 : शारदीय नवरात्र कल से शुरू, क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, कैसे करें मां दुर्गा की आराधना, यहां जानें

Share.
Exit mobile version