Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न एयरलाइंस के विमानों के आने-जाने का नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। समर शेड्यूल के तहत जारी नये टाइम टेबल में तीन विमानों का परिचालन अब नहीं होगा। नए शेड्यूल के मुताबिक, प्रतिदिन यहां से 28 उड़ानों की आवाजाही होगी। जबकि, इससे पहले 31 उड़ानें उपलब्ध थीं।
बंद होनेवाली विमान सेवा में एक सुबह 8.50 बजे आनेवाले एयर इंडिया की कोलकाता-रांची-कोलकाता और दो विमान दिल्ली-रांची-दिल्ली के हैं। दिल्ली के उक्त दो विमान में से एक 12.10 बजे और दूसरा अपराह्न 3.25 बजे रांची आता है। जबकि, यह समय-सारिणी अगले तीन महीनों के लिए होगी। यह सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
पूर्व की तरह रांची में विमानों का परिचालन सुबह 7.20 से आरंभ होकर रात को 21.05 बजे तक होगा। यह सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
1. नए शेड्यूल में प्रतिदिन यहां से 28 उड़ानों की आवाजाही होगी, पहले 31 उड़ानें उपलब्ध थीं।
2. सुबह 8.50 बजे आनेवाले कोलकाता-रांची और दिल्ली-रांची के विमानों का परिचालन नहीं होगा।
3. विमानों का परिचालन सुबह 7.20 से आरंभ होकर रात को 21.05 बजे तक होगा।
फ्लाइट रुट आगमन प्रस्थान
- इंडिगो कोलकाता-रांची 7.20 7.40
- इंडिगो पुणे-रांची-बेंगलुरु 8.05 8.40
- एयर इंडिया एक्स मुंबई-रांची-मुंबई 8.15 8.50
- एयर इंडिया मुंबई-रांची-मुंबई 8.25 9.00
- इंडिगो दिल्ली-रांची-दिल्ली 9.10 9.40
- एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली 10.10 10.40
- इंडिगो हैदराबाद-रांची 10.25 10.55
- इंडिगो मुंबई-रांची-मुंबई 11.00 11.55
- एयर इंडिया बेंगलुरु-रांची 11.25 11.55
- इंडिगो पटना-रांची-कोलकाता 11.55 12.25
- एयर इंडिया हैदराबाद-रांची 13.15 13.45
- एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली 13.25 13.55
- इंडिगो दिल्ली-रांची-दिल्ली 14.45 15.15
- इंडिगो कोलकाता-रांची-पटना 15.05 15.35
फ्लाइट रुट आगमन प्रस्थान
- एयर इंडिया बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु 15.15 15.45
- इंडिगो मुंबई-रांची-मुंबई 16.00 16.30
- इंडिगो बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु 16.10 16.40
- इंडिगो अहमदाबाद-रांची 16.25 17.00
- एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली 16.45 18.00
- इंडिगो दिल्ली-रांची-दिल्ली 17.00 17.30
- एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली 18.20 18.50
- इंडिगो मद्रास-रांची-मद्रास 18.40 19.10
- इंडिगो भुवनेश्वर-रांची 19.10 19.30
- एयर इंडिया बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु 19.25 19.55
- इंडिगो बेंगलुरु-रांची-पुणे 19.55 20.45
- इंडिगो दिल्ली-रांची-दिल्ली 20.05 20.35
- इंडिगो हैदराबाद-रांची 20.30 21.00
- इंडिगो कोलकाता-रांची 20.45 21.05
Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट