बोकारो: विस्थापित समन्वय समिति बेरमो की तत्वाधान मे बुधवार को करगली स्थित बिनोद बिहारी महतो ग्राउंड में बिनोद बिहारी महतो की मूर्ति का अनावरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य की मंत्री बेबी देवी ने बिनोद बिहारी महतो को झारखंड आंदोलन के जनक बताया. उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू और शिबू सोरेन के अथक प्रयास से ही झारखंड अलग राज्य बन सका. उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सकता है. इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) ने कहा कि यह क्षेत्र विनोद बाबू की कर्म भूमि रही है. यहां उनकी इतनी बड़ी प्रतिमा की स्थापना होना काफी खुशी की बात है. उनके आदर्श व विचारों को जीवन में उतरने की जरूरत है.

बिनोद बिहारी महतो के पद चिन्हों पर चलकर ही झारखंड का विकास किया जा सकता है

वहीं पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बिनोद बाबू के आदर्शों को जीवन में उतारे. उन्होंने कहा कि उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था. विशिष्ठ अतिथि बीएड़के क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव व कधारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड राज्य के गठन में अग्रणी भूमिका निभाई थी. उनके पद चिन्हों पर चलकर ही झारखंड का विकास किया जा सकता है. मौके पर पूर्व मंत्री लालचंद महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो की पत्नी कौशल्या देवी, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व देवीदास, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, समिति के काशीनाथ सिंह आदि ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम की अघ्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह एटक नेता लखन लाल महतो और संचालन महासचिव काशीनाथ केवट और कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद महतो ने किया. इस अवसर पर जयनारायण महतो, श्यामल कुमार सरकार, चंद्रशेखर झा, धनेश्वर महतो ,गणेश महतो, भोलू खान, दीपक महतो, मदन महतो, पंचानन मंडल, सूरज महतो, संतोष महतो, नरेश महतो, बैजनाथ महतो, चंदन राम, अशोक महतो, बीएंडके एसओपी राजीव कुमार, कारो पीओ मनोज कुमार सिंह आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से IIT-ISM धनबाद में किया नवनिर्मित हॉस्टल का लोकार्पण

Share.
Exit mobile version