Ranchi : राजधानी में एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटनाओं में तेजी आई है। बाइकर्स गैंग ने सोमवार को दिनदहाड़े तीन महिलाओं को अपना निशाना बनाया। अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
पहली घटना – पुंदाग रोड पर बुजुर्ग महिला से छीनी चेन
पहली घटना पुंदाग रोड स्थित ग्रीन सिटी की है। 65 वर्षीय महिला पूजा कर घर लौट रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पारस अपार्टमेंट के पास उनके गले से सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी में महिला गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता के पति ने अरगोड़ा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दूसरी घटना – हैदर अली रोड, सदर थाना क्षेत्र
दोपहर को हुई दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड की है। यहां तीन बाइक सवार युवकों ने एक महिला से चेन लूट ली। वारदात तब हुई जब एक युवक ने महिला से पता पूछने का बहाना किया और जैसे ही महिला जवाब देने लगी, उसने गले से चेन खींच ली और तीनों बाइक से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तीसरी घटना – मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से छिनतई
तीसरी घटना बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के गेतलातू में एक महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके गले से चेन छीन ली। महिला के गले में तीन जगह खरोंच भी आई है।
जांच में जुटी पुलिस
तीनों मामलों में पुलिस घटनास्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
Also Read : बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को
Also Read : झारखंड में आज से झमाझम बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
Also Read : KKR vs DC : दिल्ली की पिच पर किस टीम को मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : मई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी LIST
Also Read : लातेहार में CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लगी आ’ग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Also Read : सामूहिक दु’ष्कर्म के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 24 घंटे के अंदर मिली कामयाबी